/कुनिहार ब्लॉक में पंचायत प्रधान पदों का आरक्षण तय

कुनिहार ब्लॉक में पंचायत प्रधान पदों का आरक्षण तय

58 ग्राम पंचायतों की सूची जारी, महिला व अनुसूचित जाति को मिला प्रमुख प्रतिनिधित्व।

सोलन(अर्की) 7 अप्रैल,
हिम नयन न्यूज़/ब्यूरो/वर्मा

जिला सोलन के विकास खंड कुनिहार में वर्ष 2026 के पंचायत चुनावों के लिए ग्राम पंचायत प्रधान पदों का आरक्षण निर्धारित कर दिया गया है।

उपायुक्त सोलन द्वारा जारी अधिसूचना के अनुसार कुल 58 ग्राम पंचायतों के लिए विभिन्न श्रेणियों—अनुसूचित जाति, अनुसूचित जाति महिला, महिला तथा अनारक्षित—में आरक्षण लागू किया गया है।

अधिसूचना हिमाचल प्रदेश पंचायती राज अधिनियम, 1994 के तहत जारी की गई है, जिसके अंतर्गत पंचायतों में सामाजिक व लैंगिक संतुलन सुनिश्चित करने के उद्देश्य से आरक्षण प्रक्रिया अपनाई गई है।
इस बार की सूची में महिला वर्ग को उल्लेखनीय प्रतिनिधित्व दिया गया है, जबकि अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जाति महिला वर्ग को भी पर्याप्त भागीदारी सुनिश्चित की गई है।

अनुसूचित जाति (SC) के लिए
बडोग, देवरा, कशलोग, खनलग, कुनिहार, साई, सानण, सर्ली रखी गई है।
अनुसूचित जाति महिला (SC महिला के लिए
बलेरा, बनौट बखरोटी, बसंतपुर, चयावली, न्याणा, मान, मांगू, संधोई, जमरोटी

महिला (सामान्य)के लिए
बातल, झुमटी, पड़यांगर, दसेरन, धन्याघाट, हनुमान बड़ोग, कोटलू, क्यायर, मंगाल, नवगांव, पलोग, पालू, पनलिया, रोहांज जलाना, रौड़ी, सायमा, सरयांज, सेवड़ा चंडी, शारटल, सूरजपुर

अनारक्षित (सामान्य)के लिए
बागा (कनेरा), बघालग, बरायली, बेरल, घारड़, दघोली, दानोघाट, दाडला, दवटी, धुंधन, दुमेहर, जधुन, कोठी, कोठली, कुंहर, मटेली, पट्टा, समोग, सतलोटी गोड़, चमाकड़ी, डूंढ रखी गई है।


पंचायत चुनाव 2026 की पूरी प्रक्रिया इसी आरक्षण के आधार पर संपन्न करवाई जाएगी, जिसके तहत उम्मीदवारों को निर्धारित श्रेणी के अनुसार ही नामांकन करना होगा।