/नारकंडा में पुलिस द्वारा 9.28 किलो अफीम व ₹12 लाख बरामद, तीन गिरफ्तार।

नारकंडा में पुलिस द्वारा 9.28 किलो अफीम व ₹12 लाख बरामद, तीन गिरफ्तार।

शिमला, 10 अप्रैल ,
हिम नयन न्यूज़/ ब्यूरो/वर्मा।

जिला शिमला पुलिस ने नशा तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए नारकंडा क्षेत्र में तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

डिटेक्शन सेल रामपुर की टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर नाकाबंदी कर एक इनोवा वाहन को रोका। तलाशी के दौरान वाहन से 9.28 किलोग्राम अफीम और ₹12 लाख नकद बरामद किए गए।

गिरफ्तार आरोपी नेपाली मूल के हैं, जिन्हें मौके पर ही हिरासत में ले लिया गया। इस संबंध में थाना कुमारसैन में NDPS एक्ट की धारा 18 व 29 के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।

पुलिस अब इस तस्करी नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों और बैकवर्ड लिंक की भी गहन जांच कर रही है।