बद्दी 12 अप्रैल,
हिम नयन न्यूज़/ ब्यूरो/ वर्मा
रामकुमार चौधरी ने गत रविवार को दून विधानसभा क्षेत्र की ग्राम पंचायत चंडी में करीब 1 करोड़ 35 लाख रुपये की लागत से विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण किया।

उन्होंने चंडी पंचायत में 25 लाख रुपये से टाइल वर्क, गांव हरथ (सांवली) में 20.50 लाख रुपये से सड़क एवं पुल निर्माण, गांव बांवटड़ा में 5 लाख रुपये से टाइल वर्क, गांव धार ग्वाग में 10 लाख रुपये से सड़क व गलियों में टाइल वर्क तथा गांव सरायला में 5 लाख रुपये से रास्तों के टाइल वर्क सहित कई अन्य कार्यों का उद्घाटन किया।
इसके साथ ही राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला चंडी में 35 लाख रुपये की लागत से बने परीक्षा हॉल का भी लोकार्पण किया गया।
विधायक ने अपने संबोधन में कहा कि दून विधानसभा क्षेत्र में विकास कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर तेज गति से आगे बढ़ाया जा रहा है। उन्होंने बताया कि प्रदेश सरकार द्वारा सरकारी स्कूलों में पहली कक्षा से ही अंग्रेजी माध्यम शिक्षा शुरू की गई है, जिससे छात्रों का आत्मविश्वास और बौद्धिक विकास बढ़ रहा है।

उन्होंने यह भी कहा कि दून क्षेत्र के तीन स्कूलों में CBSE पैटर्न लागू किया गया है, जिसमें चंडी स्कूल भी शामिल है, जिससे छात्रों को राष्ट्रीय स्तर की शिक्षा मिल सकेगी।
विधायक ने बताया कि क्षेत्र में सड़कों के निर्माण और उन्नयन का कार्य लगातार जारी है, जिससे गांव-गांव को बेहतर संपर्क मार्ग मिल रहे हैं और आर्थिक गतिविधियों को बढ़ावा मिल रहा है।
स्वास्थ्य सेवाओं को लेकर उन्होंने कहा कि अस्पतालों और स्वास्थ्य संस्थानों में आधारभूत सुविधाएं मजबूत की जा रही हैं तथा डॉक्टरों और पैरामेडिकल स्टाफ की उपलब्धता सुनिश्चित की जा रही है।

इस मौके पर उन्होंने नई घोषणाएं भी कीं—
गांव धार ग्वार से श्मशान घाट तक रास्ते के लिए 3 लाख रुपये गांव सांवली के लिंक रोड के लिए 2 लाख रुपये
चंडी मेला ग्राउंड के विकास के लिए 1 लाख रुपये
कार्यक्रम में विभिन्न विभागों के अधिकारी, पंचायत के पूर्व जनप्रतिनिधि और बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।







