/हत्या मामले में उत्कृष्ट कार्य पर बद्दी पुलिस के जवान सम्मानित

हत्या मामले में उत्कृष्ट कार्य पर बद्दी पुलिस के जवान सम्मानित

बद्दी 16 अप्रैल,
हिम नयन न्यूज़/ ब्यूरो/ वर्मा

औद्योगिक नगरी बद्दी क्षेत्र के बिलांवाली लबाणा में हुए चर्चित हत्याकांड का त्वरित और सफल खुलासा करने पर बद्दी पुलिस के अधिकारियों एवं कर्मचारियों को सम्मानित किया गया है।

आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी कर मामले को सुलझाने में पुलिस की कार्यकुशलता की व्यापक सराहना हो रही है।

पुलिस थाना बद्दी में दर्ज इस मामले में पुलिस टीमों ने सक्रियता और रणनीतिक कार्रवाई करते हुए बेहद कम समय में आरोपियों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार किया।

इस कार्रवाई ने एक बार फिर जिला पुलिस की दक्षता और तत्परता को साबित किया है।

पुलिस अधीक्षक बद्दी विनोद धीमान ने इस सराहनीय कार्य के लिए संबंधित पुलिस कर्मियों को प्रशस्ति पत्र (C.C. Class-III) प्रदान कर सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि इस प्रकार के उत्कृष्ट कार्य न केवल पुलिस बल का मनोबल बढ़ाते हैं, बल्कि अन्य कर्मियों को भी बेहतर प्रदर्शन के लिए प्रेरित करते हैं।

सम्मानित होने वाले पुलिस कर्मियों में शामिल हैं:
निरीक्षक शिव राम कृष्ण (थाना प्रभारी, बद्दी)
उप निरीक्षक विपन कुमार (अतिरिक्त थाना प्रभारी)
एएसआई मनोज कुमार
मुख्य आरक्षी दीपक कुमार
मुख्य आरक्षी गौतम सैनी (साइबर सेल)
मुख्य आरक्षी प्रवीण (सीसीटीवी सेल)
आरक्षी बिट्टू राम
आरक्षी प्रकाश चंद
आरक्षी मनप्रीत सिंह
आरक्षी रॉकी

पुलिस अधीक्षक विनोद धीमान ने कहा कि जिला पुलिस आगे भी इसी तरह पेशेवर ढंग से कार्य करते हुए कानून व्यवस्था को मजबूत बनाए रखेगी। साथ ही, उत्कृष्ट कार्य करने वाले कर्मियों को निरंतर प्रोत्साहित किया जाएगा।

इस सम्मान समारोह के बाद पुलिस विभाग में उत्साह का माहौल है। वहीं, आम जनता में भी सुरक्षा व्यवस्था को लेकर विश्वास और अधिक मजबूत हुआ है।