/हिमाचल में जिला परिषद चेयरपर्सन पदों का आरक्षण घोषित।

हिमाचल में जिला परिषद चेयरपर्सन पदों का आरक्षण घोषित।

शिमला 17 अप्रैल,
हिम नयन न्यूज़/ ब्यूरो/वर्मा

हिमाचल प्रदेश में जिला परिषद चेयरपर्सन पदों के लिए आरक्षण सूची जारी कर दी गई है। जारी सूची के अनुसार विभिन्न जिलों में अलग-अलग वर्गों के लिए सीटें आरक्षित की गई हैं।

जिलावार आरक्षण इस प्रकार है

सिरमौर – SC (महिला)
सोलन – SC (महिला)
मंडी – SC
किन्नौर – ST
लाहौल-स्पीति – ST (महिला)
कांगड़ा – OBC (महिला)
हमीरपुर – महिला (सामान्य)
चंबा – महिला (सामान्य)
शिमला – सामान्य (Open)
कुल्लू – सामान्य (Open)
ऊना – सामान्य (Open)
बिलासपुर – सामान्य (Open)

सरकार के इस फैसले के बाद पंचायत और जिला परिषद चुनावों को लेकर राजनीतिक गतिविधियां तेज होने की संभावना है।

विभिन्न वर्गों में आरक्षण तय होने से उम्मीदवारों की रणनीतियां भी बदलेंगी।