/NDPS केस में बड़ी कार्रवाई: मुख्य सप्लायर गिरफ्तार

NDPS केस में बड़ी कार्रवाई: मुख्य सप्लायर गिरफ्तार


सोलन, 17 अप्रैल
हिम नयन न्यूज़/ ब्यूरो /वर्मा

सोलन जिले के थाना अर्की में दर्ज NDPS एक्ट के मामले (FIR 08/26) में सोलन पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल करते हुए मुख्य सप्लायर को फिरोजपुर (पंजाब) से गिरफ्तार किया है। आरोपी (32) को कोर्ट में पेश कर 4 दिन की पुलिस रिमांड ली गई है।

मामला 18/19 जनवरी की रात का है, जब पुलिस ने जगहाना–नालागढ़ रोड पर एक टैक्सी से 3 आरोपियों को 7.51 ग्राम हेरोइन के साथ पकड़ा था। जांच के दौरान मोहाली से 2 सप्लायर और गिरफ्तार किए गए, जिनसे 10 ग्राम हेरोइन बरामद हुई। कुल बरामदगी 17.51 ग्राम पहुंच गई।

बैंक ट्रांजैक्शन, CDR और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर बड़े ड्रग नेटवर्क का खुलासा हुआ, जिसके बाद मुख्य सप्लायर तक पहुंच बनाई गई।

पुलिस अब पूरे नेटवर्क की जांच में जुटी है।