श्री माता जी से की सर्व कल्याण की प्रार्थना
शिमला(नालागढ़) 19 अप्रैल,
हिम नयन न्यूज़ /ब्यूरो /वर्मा

हिमाचल प्रदेश की सहज योग कलेक्टिविटी से विवाह के पश्चात न्यूज़ीलैंड कलेक्टिविटी में गई सहज योगिनी शितांशु और तरुष की 7वीं विवाह वर्षगांठ के शुभ अवसर पर नालागढ़ सहज योग कलेक्टिविटी द्वारा आज केक काटकर खुशी मनाई गई।

इस अवसर पर सभी सहज योगियों ने दंपति के जीवन के शुभ कामनाएं दी और श्री माता जी से सर्व कल्याण के प्रार्थना की।

इस अवसर पर सह परिवार सहित सभी सहज योगियों ने दंपति के सुखमय जीवन, उत्तम स्वास्थ्य एवं उज्ज्वल भविष्य के लिए प्रार्थना की। इस दौरान बच्चों के साथ इस विशेष दिन को हर्षोल्लास के साथ मनाया गया।

कार्यक्रम में उपस्थित सहज योगियों के साथ-साथ सगे संबंधियों, रिश्तेदारों और शुभचिंतकों ने भी शितांशु और तरूश को विवाह वर्षगांठ की हार्दिक बधाइयां एवं शुभकामनाएं प्रेषित कीं।

हिम नयन न्यूज परिवार की ओर से भी इस अवसर पर दंपति को शुभकामनाएं दी गईं और उनके सुखद वैवाहिक जीवन की कामना की गई।









