नालागढ 1 मई,
हिम नयन न्यूज/ ब्यूरो
सोलन जिले के नालागढ उपमण्डल के रामशहर थाने के अन्तर्गत नण्ड निवासी मान सिंह तथा गुरू चरण सिंह को बिरोजे के 192 टीन चोरी के दायर मामले के आरोप में आज गिरफतार कर लिया है ।
मिली जानकारी के मुताबिक वन विभाग के बिरोजे के 192 टीन पिछले दिनो चोरी हो गए थे जिस पर वन विभाग ने पुलिस रामशहर के पास 17 अप्रेल को मामला दर्ज करवाया था । पुलिस ने कार्यवाही करते हुए भारतीय दण्ड सहिता की धारा 379 120;बीद्ध तथा भारतीय वन अधिनियम की धारा 41 व 42 के तहत मामला दर्ज किया था ,जिस की छान बीन करते पुलिस आरोपियो तक पहुंच ी है और आज रामशहर पुलिस गांव व डाकघर नण्ड के गुरूचरण सिंह पुत्र राम आसरा तथा मान सिंह पुत्र लायक राम को गिरफतार किया है ।
लेकिन समाचार लिखे जाने तक पुलिस चोरी किए हुए टीनो को बरामद नही कर पाई है । पुलिस आरोपियो को न्यायालय में पेश करके रिमांड पर ले कर माल की बरामदी कर सकती है ।
इस बात की पुष्टि नालागाढ के डी एस पी फिरोेज खान ने करते हुूए बताया कि रामशहर थाने में एफ आई आर 19 23 पर कार्यवाही करते हुए पुलिस ने आरोपियो को गिरफत मे लिया ह और आगे मामले की छानबीन की जा रही ै ।










