30 अप्रैल को होगा उद्घाटन।
चंडीगढ़ 20 अप्रैल
हिम नयन न्यूज़/ ब्यूरो/ वर्मा
चंडीगढ़ PGIMER में एडवांस्ड न्यूरोसाइंसेज सेंटर से न्यूरोलॉजी और न्यूरोसर्जरी ओo पी डी का ड्राई रन सफलतापूर्वक किया गया।

पहले ही दिन 581 मरीजों का पंजीकरण हुआ, जिनमें 181 नए और 400 फॉलो-अप मरीज शामिल रहे।
संस्थान के निदेशक Prof. Vivek Lal ने इसे बड़ी उपलब्धि बताते हुए कहा कि इससे सिस्टम और सेवाओं को उद्घाटन से पहले बेहतर किया जा सकेगा।

वहीं प्रशासनिक उपनिदेशक पंकज राय ने मरीजों की सुविधा के लिए पार्किंग और रूट व्यवस्था मजबूत करने की बात कही।

नई व्यवस्था के तहत न्यूरोलॉजी और न्यूरोसर्जरी OPD (ट्रॉमा OPD को छोड़कर) अब नए सेंटर से संचालित होंगे। OPD के दिन और समय पहले की तरह ही रहेंगे।
मरीज गेट नंबर 3 (SBI बैंक और गोल मार्केट के पास) से प्रवेश कर सकते हैं। संस्थान ने सभी से सहयोग की अपील की है।











