/हिमाचल का क्लाइमेट प्रोजेक्ट (केएफडब्ल्यू) बंद।

हिमाचल का क्लाइमेट प्रोजेक्ट (केएफडब्ल्यू) बंद।

कर्मचारियों के भविष्य पर लटकी तलवार।

शिमला 21 अप्रैल,
हिम नयन न्यूज़/ब्यूरो/ वर्मा

हिमाचल प्रदेश सरकार ने धर्मशाला में संचालित क्लाइमेट प्रूफिंग से जुड़े केएफडब्ल्यू प्रोजेक्ट को सरकार ने 30 मार्च 2026 से औपचारिक रूप से बंद करने का फैसला लिया है।

इस परियोजना का उद्देश्य वन क्षेत्रों को जलवायु परिवर्तन के प्रभावों से सुरक्षित बनाना और पारिस्थितिकी तंत्र को मजबूत करना था।

सरकार की अधिसूचना के अनुसार, परियोजना के तहत विकसित सॉफ्टवेयर, वेबसाइट और अन्य तकनीकी संसाधन अब वन विभाग के आईटी विंग को सौंपे जाएंगे, ताकि इनका उपयोग किया जा सके। साथ ही फर्नीचर, उपकरण, दस्तावेज और अन्य भौतिक संपत्तियां भी विभाग को हस्तांतरित की जाएंगी।

परियोजना में कार्यरत कर्मचारियों के भविष्य को लेकर अभी अंतिम निर्णय नहीं लिया गया है।

इस संबंध में कार्यकारी समिति की बैठक के निर्णयों के आधार पर जल्द ही पुनर्स्थापन और समायोजन पर फैसला किया जाएगा।

अतिरिक्त मुख्य सचिव कमलेश कुमार पंत ने अधिसूचना जारी करते हुए स्पष्ट किया कि परियोजना के संसाधनों का बेहतर उपयोग सुनिश्चित किया जाएगा।