/रामपुर में 9.31 ग्राम चिट्टा सहित युवक गिरफ्तार, NDPS एक्ट में मामला दर्ज।

रामपुर में 9.31 ग्राम चिट्टा सहित युवक गिरफ्तार, NDPS एक्ट में मामला दर्ज।

शिमला 21 अप्रैल,
हिम नयन न्यूज़/ ब्यूरो/वर्मा

शिमला पुलिस द्वारा “नशा मुक्त हिमाचल” अभियान के तहत कार्रवाई करते हुए रामपुर क्षेत्र में एक युवक को चिट्टा/हेरोइन के साथ गिरफ्तार किया गया है।

पुलिस थाना रामपुर की टीम ने 21 अप्रैल 2026 को नियमित गश्त के दौरान भराखड़ (निराथ) के पास एक संदिग्ध व्यक्ति को जांच के लिए रोका। तलाशी लेने पर उसके कब्जे से 9.31 ग्राम चिट्टा बरामद हुआ।

आरोपी की पहचान गुरजीत सिंह (24 वर्ष), निवासी पंचकूला (हरियाणा) के रूप में हुई है। उसके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धारा 21 के तहत अभियोग संख्या 41/26 दर्ज किया गया है।

पुलिस ने आरोपी को मौके पर गिरफ्तार कर लिया है और उसे न्यायालय में पेश किया जा रहा है। मामले में आगे की जांच जारी है।