/66 करोड़ की सड़क परियोजना का शुभारंभ आज।

66 करोड़ की सड़क परियोजना का शुभारंभ आज।

नालागढ़ 23 अप्रैल,
हिम नयन न्यूज़/ ब्यूरो/वर्मा

हिमाचल के दून विधानसभा क्षेत्र में विकास कार्यों को गति देते हुए आज 23 अप्रैल 2026 को शीतलपुर-जगातखाना सड़क परियोजना का शुभारंभ किया जाएगा।

लगभग 66 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाली इस सड़क का उद्घाटन विधायक चौधरी राम कुमार द्वारा किया जाएगा।

इस महत्वपूर्ण सड़क परियोजना से शीतलपुर, कल्याणपुर, लनडेवाल, केंदुवाल, दासो माजरा और हाण्डा खुण्डी सहित आसपास के कई गांवों को बेहतर कनेक्टिविटी मिलने की उम्मीद है।

विधायक चौधरी राम कुमार ने सभी क्षेत्रवासियों से अपील की है कि वे शाम 5:30 बजे शीतलपुर गांव में आयोजित इस शुभारंभ कार्यक्रम में पहुंचकर अपनी सहभागिता सुनिश्चित करें। उन्होंने इसे क्षेत्र के विकास की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम बताया है।