/हिमाचल भवन/सदन के कमरों का नया किराया तय, सरकार ने जारी की अधिसूचना

हिमाचल भवन/सदन के कमरों का नया किराया तय, सरकार ने जारी की अधिसूचना

शिमला, 23 अप्रैल ,
हिम नयन न्यूज़/ब्यूरो/ वर्मा

हिमाचल प्रदेश सरकार के सामान्य प्रशासन विभाग ने नई अधिसूचना जारी कर हिमाचल भवन (नई दिल्ली), हिमाचल सदन (नई दिल्ली), हिमाचल भवन (चंडीगढ़) और विली पार्क सर्किट हाउस (शिमला) के कमरों के किराए निर्धारित कर दिए हैं।


अधिसूचना के अनुसार, चयनित कमरों का किराया सभी करों सहित 4,000 रुपये प्रति रात्रि तय किया गया है। यह दर विभिन्न स्थानों पर चिन्हित कमरों पर लागू होगी।


सरकार ने यह भी स्पष्ट किया है कि कमरों के आवंटन की पुष्टि निर्धारित समय सीमा के भीतर की जाएगी और केवल उसी व्यक्ति को ठहरने की अनुमति होगी जिसके नाम पर कमरा बुक होगा। किसी प्रकार की प्रॉक्सी व्यवस्था मान्य नहीं होगी।


इसके साथ ही संबंधित प्रबंधकों को निर्देश दिए गए हैं कि वे आवासीय सुविधाओं की गुणवत्ता सुनिश्चित करें। यह आदेश तत्काल प्रभाव से लागू कर दिया गया है।