शिमला, 25 अप्रैल,
हिम नयन न्यूज /ब्यूरो/ वर्मा
हिमाचल प्रदेश के जिला शिमला के पुलिस अधीक्षक कार्यालय द्वारा जारी प्रेस नोट के अनुसार जिले में अलग.अलग स्थानों पर अवैध शराब बरामदगी और मारपीट के तीन मामलों में एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।
पहले मामले में पुलिस थाना नेरवा में 24 अप्रैल 2026 को हिमाचल प्रदेश आबकारी अधिनियम के तहत एफआईआर संख्या 14/26 दर्ज की गई। पुलिस ने महेश्वर सिंह (निवासी लाबरोग, जिला शिमला) के कब्जे से 11 बोतल देशी शराब बरामद की है। मामले की जांच जारी है।
दूसरे मामले में थाना ननखड़ी में एफआईआर संख्या 16/26 दर्ज की गई है। यह मामला मोहर सिंह(निवासी ननखड़ी) की शिकायत पर दर्ज हुआए जिसमें आरोपी लक्की सिरचाक पर आरोप है कि उसने खोलिघाट में शिकायतकर्ता का रास्ता रोकाए डंडों से हमला कियाए गाली.गलौज की और जान से मारने की धमकी दी। घटना में शिकायतकर्ता को चोटें आई हैं। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
तीसरे मामले में थाना ठियोग में एफआईआर संख्या 55/26 दर्ज हुई है। राहुल चंदेल (निवासी ठियोग) की शिकायत के अनुसार एक शादी समारोह में लाल चंदए साहिल और रजत ने उसके साथ मारपीट की। आरोप है कि लाल चंद ने तलवार के कवर से हमला कर उसे घायल किया। इस मामले की भी जांच जारी है।








