बद्दी, 26 अप्रैल,
हिम नयन न्यूज़ /ब्यूरो /वर्मा।
वाहन चोरी के मामले में बद्दी पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर चोरी की गई कार बरामद करने में सफलता हासिल की है।
मिली जानकारी के मुताबिक पुलिस थाना बद्दी में 25 अप्रैल 2026 को एक वाहन चोरी का मामला दर्ज किया गया था, जिसमें शिकायतकर्ता ने टेंट पार्क के पास से अपनी कार चोरी होने की सूचना दी थी।
मामले की गंभीरता को देखते हुए बद्दी पुलिस ने तत्काल विशेष टीम गठित कर जांच शुरू की।
जांच के दौरान तकनीकी विश्लेषण और सीसीटीवी फुटेज की मदद से पुलिस ने मामले में संलिप्त दो आरोपियों परमिंदर सिंह उर्फ फौजी निवासी जिला रूपनगर, पंजाब तथा पवन कुमार उर्फ भैला निवासी जिला दरभंगा, बिहार को गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस ने चोरी की गई कार भी बरामद कर ली है।
दोनों आरोपियों को नियमानुसार न्यायालय में पेश किया जा रहा है, जबकि मामले में आगे की जांच जारी है।








