रामपुर, 29 अप्रैल
हिम नयन न्यूज़ ब्यूरो वर्मा
जिला शिमला पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए छीना-झपटी के एक मामले में कुछ ही घंटों के भीतर आरोपी को गिरफ्तार कर सफलता हासिल की है। इस संबंध में अभियोग संख्या 48/2026 दिनांक 28 अप्रैल 2026 को पुलिस थाना रामपुर में धारा 304(2) भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) के तहत मामला दर्ज किया गया है।

पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार कोलकाता निवासी श्रीमती गुंजन (54) ने शिकायत दर्ज करवाई कि एक अज्ञात व्यक्ति उनका पर्स छीनकर फरार हो गया। पर्स में मोबाइल फोन और नकदी मौजूद थी।
शिकायत मिलते ही रामपुर पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए आसपास के क्षेत्रों में सघन तलाशी अभियान चलाया और कुछ ही घंटों के भीतर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपी की पहचान राजवीर सिंह (46) निवासी गांव रून, डाकघर मुनीश बाहली, तहसील रामपुर, जिला शिमला के रूप में हुई है।
पुलिस ने बताया कि मामले में आगामी जांच जारी है तथा कानून व्यवस्था बनाए रखने और अपराधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।







