/राजपुरा रोड मार्केट के कारोबारियों द्वारा पीजीआई में मासिक लंगर।

राजपुरा रोड मार्केट के कारोबारियों द्वारा पीजीआई में मासिक लंगर।

नालागढ़, 30 अप्रैल,
हिम नयन न्यूज़/ ब्यूरो/ वर्मा

नालागढ़ उपमंडल के खेड़ा वार्ड नंबर 4 स्थित राजपुरा रोड मार्केट के कारोबारियों द्वारा सामाजिक सेवा की भावना के तहत हर माह की भांति अप्रैल माह में भी लंगर का आयोजन किया गया।

यह लंगर PGI Chandigarh के बाहर मरीजों एवं उनके परिजनों के लिए लगाया गया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, इस लंगर सेवा का संचालन अनिल कुमार के प्रयासों से किया जा रहा है, जिसमें स्थानीय व्यापारियों एवं समाजसेवियों का सराहनीय सहयोग मिल रहा है।

लंगर में आने वाले जरूरतमंदों को नि:शुल्क भोजन उपलब्ध कराया गया, जिससे विशेषकर दूर-दराज से आए मरीजों और उनके साथ आए परिजनों को काफी राहत मिलती है।

इस सेवा के माध्यम से पीजीआई के बाहर मौजूद गरीब एवं बेसहारा लोगों के लिए भी भोजन की व्यवस्था सुनिश्चित हो पाती है।

अनिल शर्मा ने बताया कि यह पहल आगे भी निरंतर जारी रहेगी, ताकि जरूरतमंदों की सहायता की जा सके।

स्थानीय लोगों ने इस सामाजिक कार्य की सराहना करते हुए कहा कि इस प्रकार की पहल समाज में सहयोग और सेवा की भावना को मजबूत करती है।