/गांव मनोल में 3 से 9 मई तक आयोजित होगी श्रीमद भागवत कथा।

गांव मनोल में 3 से 9 मई तक आयोजित होगी श्रीमद भागवत कथा।

सोलन (अर्की)1 मई,
हिम नयन न्यूज़/ब्यूरो/ वर्मा

सोलन जिले के अर्की उपमंडल के क्षेत्र के गांव मनोल में आगामी 3 मई से 9 मई तक श्रीमद भागवत कथा का भव्य आयोजन किया जाएगा। इस सात दिवसीय धार्मिक कार्यक्रम का आयोजन परस राम ठाकुर एवं उनके समस्त परिवार द्वारा किया जा रहा है।

कथा वाचन श्रद्धेय तिलक राज शर्मा द्वारा किया जाएगा, जिनके मुखारविंद से प्रतिदिन धार्मिक प्रवचन और श्रीकृष्ण की दिव्य लीलाओं का वर्णन किया जाएगा।

मिली जानकारी के मुताबिक कथा का समय प्रतिदिन दोपहर 1 बजे से शाम 4 बजे तक निर्धारित किया गया है।

आयोजकों ने बताया कि इस आयोजन का उद्देश्य क्षेत्र में धार्मिक भावना को प्रोत्साहित करना तथा लोगों को आध्यात्मिक मार्ग की ओर प्रेरित करना है।

उन्होंने क्षेत्रवासियों से अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर कथा का श्रवण करने और पुण्य लाभ प्राप्त करने की अपील की है।