शिमला, 01 मई,
हिम नयन न्यूज़/ ब्यूरो /वर्मा।
भारत की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को हिमाचल प्रदेश के पांच दिवसीय प्रवास के उपरांत आज शिमला के अनाडेल हेलीपैड पर गरिमामय विदाई दी गई।

दिल्ली रवाना होने से पूर्व राष्ट्रपति ने शिमला स्थित आर्मी ट्रेनिंग कमांड का दौरा भी किया, जहां राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता उनके साथ उपस्थित रहे।
इस अवसर पर मुख्य मंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू,पंचायती राज एवं ग्रामीण विकास मंत्री अनिरुद्ध सिंह, मुख्य सचिव संजय गुप्ता, पुलिस महानिदेशक अशोक तिवारी सहित अन्य वरिष्ठ प्रशासनिक, पुलिस एवं सेना के अधिकारी भी मौजूद रहे।










