आरोपी गिरफ्तार।
सोलन (नालागढ़) 1 मई,
हिम नयन न्यूज़/ ब्यूरो/ वर्मा
पुलिस थाना मानपुरा की टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए चोरी हुई मोटरसाइकिल एवं मोबाइल फोन को पंजाब से बरामद कर एक आरोपी को गिरफ्तार किया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, दिनांक 28 अप्रैल 2026 को शिकायतकर्ता लायक राम पुत्र तारा चंद, निवासी जिला मंडी (वर्तमान में मानपुरा क्षेत्र स्थित एक निजी कंपनी में कार्यरत), ने पुलिस थाना मानपुरा में शिकायत दर्ज करवाई कि उसने अपनी मोटरसाइकिल (नंबर HP30A-4506, मॉडल Pulsar NS 200) कंपनी की पार्किंग में खड़ी की थी, जो ड्यूटी से लौटने पर वहां से चोरी पाई गई।
मोटरसाइकिल की सीट के नीचे रखा उसका मोबाइल फोन भी चोरी हो गया था।
शिकायत प्राप्त होते ही पुलिस थाना मानपुरा की टीम ने तत्परता से कार्रवाई शुरू की तथा तकनीकी विश्लेषण एवं सीसीटीवी फुटेज की सहायता से जांच को आगे बढ़ाया।
जांच के दौरान प्राप्त सुरागों के आधार पर पुलिस टीम पंजाब के खन्ना क्षेत्र पहुंची, जहां से चोरी हुई मोटरसाइकिल एवं मोबाइल फोन को बरामद कर लिया गया।
इस मामले में कार्रवाई करते हुए पुलिस ने आरोपी दीपक कुमार पुत्र बाबू राम, निवासी गांव मस्तगढ़, डाकघर जिजाना, तहसील खन्ना, जिला लुधियाना (पंजाब) को गिरफ्तार कर लिया है।
पुलिस के अनुसार, मामले में आगामी जांच जारी है तथा आरोपी से और भी पूछताछ की जा रही है।










