/आउटसोर्स कर्मचारियों के नियमितीकरण पर बड़ा कदम।

आउटसोर्स कर्मचारियों के नियमितीकरण पर बड़ा कदम।

सरकार की तैयारी तेज

शिमला, 2 मई ,
हिम नयन न्यूज़/ ब्यूरो/ वर्मा

हिमाचल प्रदेश कांग्रेस कमेटी के स्टेट सोशल मीडिया विभाग की ओर से जारी बयान में कहा गया है कि प्रदेश सरकार युवाओं और कर्मचारियों के भविष्य को सुरक्षित करने के लिए लगातार ठोस कदम उठा रही है।

बयान में मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू के नेतृत्व की सराहना करते हुए कहा गया कि सरकार ने पहले ही पुरानी पेंशन योजना (OPS) को बहाल कर कर्मचारियों से किया गया वादा पूरा किया है।

अब सरकार द्वारा आउटसोर्स कर्मचारियों के नियमितीकरण की दिशा में भी महत्वपूर्ण पहल की जा रही है।

जानकारी के अनुसार, इस संबंध में मुख्यमंत्री जल्द ही एक उच्च स्तरीय बैठक बुलाने जा रहे हैं, जिसमें कानूनी और प्रशासनिक पहलुओं पर विस्तार से चर्चा की जाएगी, ताकि ठोस और प्रभावी नीति तैयार की जा सके।

कांग्रेस कमेटी ने आरोप लगाया कि पिछली सरकार के कार्यकाल में कर्मचारियों को अपनी मांगों के लिए संघर्ष करना पड़ा, जबकि वर्तमान सरकार जनहित में फैसले लेने के लिए प्रतिबद्ध है।

बयान में अंत में मुख्यमंत्री के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा गया कि प्रदेश का भविष्य सुरक्षित हाथों में है और सरकार आम जनता के हितों को सर्वोपरि रखकर कार्य कर रही है।