शिमला, 2 मई ,
हिम नयन न्यूज़/ब्यूरो/ वर्मा
हिमाचल के जिला शिमला पुलिस द्वारा न्यायालय से घोषित उद्घोषित अपराधियों (Proclaimed Offenders) के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत एक महत्वपूर्ण सफलता हासिल की गई है।
पुलिस थाना कोटखाई की टीम ने कार्रवाई करते हुए उद्घोषित अपराधी अनिल भारोटा पुत्र श्री मदन लाल, निवासी गांव बगैन, डाकघर कलबोग, तहसील कोटखाई, जिला शिमला (हि.प्र.) को गिरफ्तार किया।
उक्त आरोपी न्यायालय में लंबित प्रकरण केस संख्या 386/2019, धारा 138 नेगोशिएबल इंस्ट्रूमेंट्स अधिनियम (Prem Chauhan बनाम Anil Bharota) में उद्घोषित अपराधी घोषित था।
गिरफ्तारी के बाद आरोपी को माननीय न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेजने के आदेश जारी किए गए। आदेशानुसार आरोपी को उप-जेल कैथू में दाखिल किया गया है।
जिला शिमला पुलिस ने स्पष्ट किया है कि कानून का उल्लंघन करने वाले एवं न्यायालय से बचने का प्रयास करने वाले व्यक्तियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई लगातार जारी रहेगी, ताकि क्षेत्र में कानून व्यवस्था बनाए रखी जा सके।








