/भाजपा में अनुशासन सर्वोपरि, उल्लंघन पर सख्त कार्रवाई: डॉ. बिंदल।

भाजपा में अनुशासन सर्वोपरि, उल्लंघन पर सख्त कार्रवाई: डॉ. बिंदल।

शिमला, 3 मई,
हिम नयन न्यूज़/ ब्यूरो/ वर्मा।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष राजीव बिंदल ने पंचायती राज व नगर निकाय चुनावों से पहले पार्टी में अनुशासन को लेकर सख्त रुख अपनाते हुए चेतावनी दी है कि दिशा-निर्देशों का उल्लंघन करने वालों पर तुरंत कठोर कार्रवाई की जाएगी।

उन्होंने बताया कि चुनावों की निगरानी के लिए विशेष अनुशासन समिति गठित की गई है, जिसमें शिकंदर कुमार विपिन परमार बिहारी लाल शर्मा, इंदु गोस्वामी और बलबीर वर्मा शामिल हैं।
बिंदल ने कहा कि टिकट वितरण, प्रचार या संगठनात्मक फैसलों के खिलाफ किसी भी प्रकार की बगावत या अनुशासनहीनता बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

उन्होंने कार्यकर्ताओं से संगठन की मर्यादा बनाए रखते हुए एकजुटता से काम करने का आह्वान किया।

उन्होंने दोहराया कि भाजपा एक अनुशासित संगठन है और नियम सभी पर समान रूप से लागू होंगे—उल्लंघन करने वालों को किसी भी स्तर पर बख्शा नहीं जाएगा।