—सरकार से समाधान की मांग।
नालागढ़(रामशहर) 4 मई,
हिम नयन न्यूज़/ ब्यूरो/वर्मा
सोलन जिले के नालागढ़ विधानसभा क्षेत्र की ग्राम पंचायत बेहड़ी के गांव गुनाह कला व गुनाह खुर्द में बंदरों के बढ़ते आतंक से किसान व बागवान इन दिनों बेहद परेशान हैं।
यह जानकारी देते हुए ग्रामीणों ने बताया कि क्षेत्र में करीब 400 बीघा भूमि है, जिसमें लगभग डेढ़ सौ बीघा उपजाऊ जमीन पर खेती होती है, लेकिन बंदरों द्वारा फसलों को भारी नुकसान पहुंचाया जा रहा है।

ग्रामीणों—मानसिंह, परमानंद, राजकुमार, चंदन सिंह, प्रेम सिंह, रोशन लाल, राम सिंह, मनजीत सिंह, लायक राम, बाल किशन, लाल सिंह, नरेश, सुनील सहित अन्य किसानों—ने बताया कि बंदर प्याज, लहसुन, गाजर, मूली, टमाटर, मटर, गेहूं, मक्की समेत अन्य फसलों को पूरी तरह नष्ट कर देते हैं, जिससे उनकी आजीविका प्रभावित हो रही है।
ग्रामीणों ने सुखविंदर सिंह सुक्खू मुकेश अग्निहोत्री तथा वन, कृषि और राजस्व विभाग से मांग की है कि बंदरों को पकड़कर दूरस्थ वन क्षेत्रों में छोड़ा जाए, ताकि किसानों को इस समस्या से राहत मिल सके।







