, पुलिस अलर्ट—तलाशी अभियान जारी।
शिमला 4 मई,
हिम नयन न्यूज़ /ब्यूरो /वर्मा।
शिमला क्षेत्र के विभिन्न विद्यालयों को ईमेल के माध्यम से बम संबंधी धमकियां मिलने की सूचना के बाद जिला पुलिस अलर्ट मोड पर आ गई है।
मिली जानकारी के मुताबिक यह धमकियां सामान्य प्रकृति की बताई जा रही हैं और किसी एक विशेष स्कूल को लक्षित नहीं किया गया है।
पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए सभी संभावित प्रभावित विद्यालयों में व्यापक तलाशी अभियान चलाया है।
मानक सुरक्षा प्रोटोकॉल के तहत हर परिसर का निरीक्षण व सत्यापन किया जा रहा है तथा सुरक्षा व्यवस्था को कड़ा किया गया है। इस दौरान स्थानीय प्रशासन और स्कूल प्रबंधन के साथ समन्वय भी बनाए रखा गया है।
पुलिस के अनुसार अभी तक किसी भी प्रकार की अप्रिय घटना की पुष्टि नहीं हुई है और स्थिति पूरी तरह नियंत्रण में है।
जिला पुलिस ने अभिभावकों, विद्यार्थियों और आम जनता से अपील की है कि अफवाहों पर ध्यान न दें, शांति बनाए रखें और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को दें।







