/NCORD बैठक: नशा तस्करों पर सख्ती के निर्देश।

NCORD बैठक: नशा तस्करों पर सख्ती के निर्देश।

बद्दी,4 मई,
हिम नयन न्यूज़ ब्यूरो /वर्मा

— पुलिस अधीक्षक विनोद धीमान की अध्यक्षता में आज NCORD बैठक आयोजित कर जिले में नशा विरोधी अभियानों की समीक्षा की गई।

मिली जानकारी के मुताबिक थाना प्रभारियों को नशा तस्करों पर कड़ी निगरानी, नियमित चेकिंग और खुफिया तंत्र मजबूत करने के निर्देश दिए गए।

शिक्षण संस्थानों के आसपास सतर्कता बढ़ाने, युवाओं में जागरूकता कार्यक्रम चलाने और शिकायतों के त्वरित निस्तारण पर भी जोर दिया गया।

उन्होंने “जीरो टॉलरेंस” नीति के तहत सख्त कार्रवाई सुनिश्चित करने की बात कही।