/बिलासपुर के बिनोला टेपरा में पांच पांडव मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा 10 मई को।

बिलासपुर के बिनोला टेपरा में पांच पांडव मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा 10 मई को।

विशाल भंडारे का भी किया जाएगाआयोजन।

बिलासपुर 6 मई,
हिम नयन न्यूज़ /ब्यूरो /वर्मा

हिमाचल प्रदेश के बिलासपुर जिला क्षेत्र के बिनोला टेपरा स्थित पांच पांडव मंदिर में 10 मई को होने वाले धार्मिक आयोजन को लेकर तैयारियां जोरों पर हैं।

मंदिर समिति द्वारा जारी जानकारी के अनुसार 10 मई (रविवार) को मंदिर में पांच पांडव जी महाराज की नव निर्मित मंदिर में मूर्तियों की प्राण प्रतिष्ठा विधिवत रूप से की जाएगी।

इस अवसर पर श्रद्धालुओं के लिए विशेष पूजा-अर्चना का आयोजन होगा तथा मूर्तियों को नए मंदिर में स्थापित किया जाएगा।

कार्यक्रम को लेकर क्षेत्र में उत्साह का माहौल बना हुआ है और बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना है।

मंदिर समिति ने बताया कि इस धार्मिक आयोजन की शुरुआत 8 मई से पूजा-पाठ के साथ हो जाएगी, जो लगातार दो दिनों तक चलेगी।

कार्यक्रम के मुख्य दिन 10 मई को विशाल भंडारे का भी आयोजन किया जाएगा, जिसमें क्षेत्र के सभी लोगों को आमंत्रित किया गया है।

समिति ने सभी श्रद्धालुओं से अपील की है कि वे इस पुण्य अवसर पर पहुंचकर पांच पांडव जी महाराज का आशीर्वाद प्राप्त करें और धार्मिक कार्यक्रम में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करें।

हिमाचल प्रदेश और उत्तर भारत के कई क्षेत्रों में पांडवों से जुड़े मंदिर आस्था के प्रमुख केंद्र माने जाते हैं, जहां स्थानीय लोग धार्मिक और ऐतिहासिक महत्व के साथ पूजा-अर्चना करते हैं।