/पश्चिम बंगाल में भाजपा की ऐतिहासिक जीत पर ओबीसी मोर्चा में उत्साह।

पश्चिम बंगाल में भाजपा की ऐतिहासिक जीत पर ओबीसी मोर्चा में उत्साह।

नालागढ़ 6 मई,
हिम नयन न्यूज़/ब्यूरो/वर्मा

पश्चिम बंगाल में भारतीय जनता पार्टी की ऐतिहासिक जीत पर भाजपा ओबीसी मोर्चा ने खुशी जाहिर करते हुए प्रदेश की जनता का आभार व्यक्त किया है।

भाजपा ओबीसी मोर्चा के प्रदेश प्रवक्ता कृष्ण संगर तथा जिला अध्यक्ष नसीब सिंह सैणी ने संयुक्त बयान जारी कर पश्चिम बंगाल की जनता को इस जनादेश के लिए बधाई दी।

उन्होंने कहा कि पश्चिम बंगाल की जनता ने भय और अराजकता के माहौल को समाप्त कर विकास और सुशासन के पक्ष में मतदान किया है। यह जीत भाजपा कार्यकर्ताओं की मेहनत और जनता के विश्वास का परिणाम है। नेताओं ने कहा कि प्रदेश की जनता ने परिवर्तन का समर्थन करते हुए भारतीय जनता पार्टी को मजबूत जनादेश दिया है।

उन्होंने इस जीत का श्रेय भाजपा के करोड़ों कार्यकर्ताओं, संगठन की निरंतर मेहनत और पश्चिम बंगाल की जागरूक जनता को दिया। साथ ही कहा कि अब राज्य में विकास, शांति और सुशासन का नया अध्याय शुरू होगा।

भाजपा नेताओं ने कहा कि प्रधानमंत्री Narendra Modi और केंद्रीय गृहमंत्री Amit Shah के नेतृत्व में भाजपा ने जनता का विश्वास जीता है।

आने वाले समय में पश्चिम बंगाल में विकास को नई गति मिलेगी और राज्य की तस्वीर बदलने का कार्य किया जाएगा।