/नालागढ़ में जिला परिषद चुनाव के लिए पहले दिन 11 नामांकन दाखिल।

नालागढ़ में जिला परिषद चुनाव के लिए पहले दिन 11 नामांकन दाखिल।

नालागढ़ 7 मई,
हिम नयन न्यूज़/ ब्यूरो/ वर्मा

नालागढ़ में पंचायती राज संस्थाओं के अंतर्गत जिला परिषद चुनाव प्रक्रिया शुरू हो गई है। पहले दिन खेड़ा, रडियाली, दभोटा, लग, बवासनी और बगलेहड़ वार्डों के लिए कुल 11 प्रत्याशियों ने अपने नामांकन पत्र दाखिल किए है। जिसमें बगलेहर वार्ड से योगेश्वर सिंह,बवासनी से सोमा देवी , लग से बाबू राम, मस्त राम, नेमचंद और सतीश कुमार,दभोटा से सुशीला देवी और सुमन देवी ,रायली से हरदेई और इंदु ठाकुर तथा खेड़ा वार्ड से मोहिनी देवी ने नामांकन दाखिल किए।

निर्वाचन अधिकारी एवं उपमंडलाधिकारी नालागढ़ नरेंद्र आहलूवालिया ने जानकारी देते हुए बताया कि नामांकन प्रक्रिया शांतिपूर्ण और सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न हुई।

इस दौरान उम्मीदवारों और उनके प्रतिनिधियों को नामांकन पत्रों की जांच, नाम वापसी की अंतिम तिथि तथा चुनाव से जुड़ी आवश्यक औपचारिकताओं की विस्तृत जानकारी दी गई।

उन्होंने प्रत्याशियों को राज्य चुनाव आयोग द्वारा निर्धारित चुनाव प्रचार व्यय सीमा और खर्च के सही रखरखाव के दिशा-निर्देशों से भी अवगत करवाया। साथ ही निर्देश दिए गए कि सभी उम्मीदवार चुनाव प्रचार से संबंधित खर्च का विवरण समय-समय पर ‘इलेक्शन एक्सपेंडिचर डाटा रिकॉर्ड ऐप’ पर अनिवार्य रूप से दर्ज करें।

निर्वाचन अधिकारी ने कहा कि सभी प्रत्याशी आदर्श आचार संहिता और आयोग द्वारा जारी नियमों का पूर्ण पालन सुनिश्चित करें।

प्रशासन निष्पक्ष, पारदर्शी और शांतिपूर्ण चुनाव संपन्न कराने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है।