/नालागढ़ में जिला परिषद चुनाव के लिए नामांकन प्रक्रिया तेज।

नालागढ़ में जिला परिषद चुनाव के लिए नामांकन प्रक्रिया तेज।

कई प्रत्याशियों ने भरे पर्चे।

नालागढ़, 08 मई,
हिम नयन न्यूज/ ब्यूरो/ वर्मा।

पंचायत राज चुनावों के तहत जिला परिषद क्षेत्रों में नामांकन प्रक्रिया जारी है। शुक्रवार को रिटर्निंग अधिकारी कार्यालय नालागढ़ में विभिन्न जिला परिषद वार्डों से प्रत्याशियों ने अपने नामांकन पत्र दाखिल किए।

प्राप्त जानकारी के अनुसार जिला परिषद वार्ड नंबर-17 बनलगी से कुल तीन प्रत्याशियों ने नामांकन भरा। इनमें जगीर सिंह पुत्र गुलजार सिंह, अमरदेव सिंह पुत्र गिरधारी लाल तथा चरणजीत सिंह पुत्र हंसी राम शामिल हैं।

वहीं जिला परिषद वार्ड नंबर-13 दसेरांता से हरजीत कौर पत्नी सुखविंद्र सिंह ने अपना नामांकन पत्र दाखिल किया।

इसके अलावा दभोटा, सना तथा बवासनी जिला परिषद क्षेत्रों में शुक्रवार को कोई नामांकन दाखिल नहीं हुआ। नामांकन प्रक्रिया निर्धारित तिथि तक जारी रहेगी।