शिमला 2 मई,
हिम नयन न्यूज/ ब्यूरो /नयना वर्मा ।
हिमाचल की राजधानी शिमला में नगर निगम के चुनाव के लिए आज मतदान छफटपुट घटनाओ को छोड शांति पूर्ण तरीके से सम्पन्न हो गया । मिली जानकारी के मुताबिक आज हिमाचल के मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने भी परिजनों के साथ नगर निगम शिमला चुनाव के लिए केन्द्रीय तिब्बती विद्यालय छोटा शिमला में मतदान किया।











