/प्रिंट एवं इलेक्ट्रॉनिक जर्नलिस्ट एसोसिएशन की राष्ट्रीय कार्यकारिणी 2026 घोषित

प्रिंट एवं इलेक्ट्रॉनिक जर्नलिस्ट एसोसिएशन की राष्ट्रीय कार्यकारिणी 2026 घोषित

नई दिल्ली 10 मई,
हिम नयन न्यूज़ /ब्यूरो /वर्मा ।

प्रिंट एवं इलेक्ट्रॉनिक जर्नलिस्ट एसोसिएशन (पेजा-भारत) की वर्ष 2026 की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की घोषणा कर दी गई है।

संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष गिरीश चंद्र कुशवाहा ने नई कार्यकारिणी का गठन करते हुए विभिन्न राज्यों एवं प्रांतों के पदाधिकारियों की नियुक्ति की है।

घोषित कार्यकारिणी में श्रीमती गीता कुशवाहा को राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बनाया गया है। वहीं अशोक कुमार अग्रवाल को छत्तीसगढ़ एवं उड़ीसा प्रांत का प्रभारी राष्ट्रीय उपाध्यक्ष, मंजिल नानावती को गुजरात एवं महाराष्ट्र प्रांत का प्रभारी राष्ट्रीय उपाध्यक्ष तथा राजेंद्र कुमार भारद्वाज को पंजाब एवं हरियाणा प्रांत का प्रभारी राष्ट्रीय उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया है।

इसके अतिरिक्त प्रमोद कुमार उपाध्याय को बिहार एवं झारखंड प्रांत का प्रभारी राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बनाया गया है। अरुण कुमार कुशवाहा को राष्ट्रीय मुख्य महासचिव तथा नंदलाल ठाकुर को हिमाचल प्रदेश एवं जम्मू-कश्मीर का प्रभारी राष्ट्रीय महासचिव नियुक्त किया गया है।

संगठन में अवधेश कुमार पुरोहित को मध्य प्रदेश एवं राजस्थान का प्रभारी राष्ट्रीय महासचिव, राजेश अग्रवाल को उत्तर प्रदेश प्रभारी राष्ट्रीय महासचिव तथा गणादीप को कर्नाटक एवं तमिलनाडु प्रांत का प्रभारी राष्ट्रीय महासचिव बनाया गया है।

राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष का दायित्व उपेंद्र कुमार कुशवाहा को सौंपा गया है, जबकि प्रदीप मसीह गुलाटी, सत्यनारायण चतुर्वेदी एवं सुशील शंकर बिग को राष्ट्रीय सचिव एवं प्रेस प्रवक्ता नियुक्त किया गया है।

कार्यकारिणी में विभिन्न राज्यों एवं मंडलों के लिए बड़ी संख्या में राष्ट्रीय सचिव, प्रभारी, सलाहकार एवं राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्यों की नियुक्तियां भी की गई हैं।

संगठन ने उत्तर प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, गुजरात, महाराष्ट्र, बिहार, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, छत्तीसगढ़, कर्नाटक, तमिलनाडु, केरल सहित कई राज्यों में संगठन को मजबूत करने के उद्देश्य से जिम्मेदारियां सौंपी हैं।

राष्ट्रीय अध्यक्ष गिरीश चंद्र कुशवाहा ने कहा कि नई कार्यकारिणी पत्रकार हितों की रक्षा, निष्पक्ष पत्रकारिता को बढ़ावा देने तथा देशभर में संगठन को सशक्त बनाने के लिए कार्य करेगी।

उन्होंने सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को शुभकामनाएं देते हुए संगठन की मजबूती के लिए मिलकर कार्य करने का आह्वान किया।