/जिला परिषद चुनाव मैदान में विकास का भरोसा लेकर उतरीं आशा परिहार।

जिला परिषद चुनाव मैदान में विकास का भरोसा लेकर उतरीं आशा परिहार।

सोलन (अर्की), 11 मई
हिम नयन न्यूज़ / ब्यूरो / वर्मा

सोलन जिला के अर्की जनपद से जिला परिषद चुनाव मैदान में उतरीं आशा परिहार ने अपना चुनावी बिगुल बजा दिया है।

अर्की क्षेत्र में जनसंपर्क अभियान के तहत आशा परिहार द्वारा एक चुनावी संदेश पत्र जारी किया गया है, जिसमें क्षेत्र की जनता से आशीर्वाद और सहयोग की अपील की गई है।

संदेश में स्वयं को “आपकी बेटी, आपकी बहन” बताते हुए आशा परिहार ने जनता के विश्वास, बुजुर्गों के आशीर्वाद और समाजसेवा की भावना को अपनी सबसे बड़ी पूंजी बताया है।

उन्होंने कहा कि समाज और क्षेत्र के विकास को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए हर गांव और हर वर्ग की समस्याओं के समाधान के लिए निरंतर प्रयास किए जाएंगे। साथ ही जनता के सुख-दुख में हमेशा साथ खड़े रहने का भरोसा भी दिलाया है।

आशा परिहार ने अपील करते हुए कहा कि राजनीति को सेवा और विकास का माध्यम मानते हुए क्षेत्र की पंचायतों और समाज के समग्र विकास के लिए कार्य करने का संकल्प लिया गया है।

अंत में क्षेत्रवासियों से आशीर्वाद और समर्थन की अपील करते हुए उन्होंने संदेश दिया कि, “सेवा ही संकल्प है, विकास ही लक्ष्य है, जनता ही परिवार है।”