कालका, 13 मई,
हिम नयन न्यूज़ /ब्यूरो/ वर्मा।
टगरा हकीमपुर (कालका) निवासी रविकांत एवं नीलम रानी की वैवाहिक वर्षगांठ के अवसर पर क्षेत्रवासियों, रिश्तेदारों एवं मित्रों ने उन्हें हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।

इस अवसर पर शुभचिंतकों ने दंपति के सुखद, समृद्ध एवं खुशहाल दांपत्य जीवन की कामना करते हुए उनके उत्तम स्वास्थ्य और उज्ज्वल भविष्य के लिए मंगलकामनाएं व्यक्त कीं।
परिवारजनों ने बताया कि रविकांत एवं नीलम रानी हमेशा सामाजिक कार्यों में सक्रिय रहते हैं तथा क्षेत्र में उनकी विशेष पहचान है। उनकी शादी की सालगिरह पर पूरे परिवार में खुशी का माहौल बना रहा







