/पंचायत समिति पट्टा के बीडीसी चुनाव हेतु नामांकन पत्रों की जांच पूरी।

पंचायत समिति पट्टा के बीडीसी चुनाव हेतु नामांकन पत्रों की जांच पूरी।

सोलन (पट्टा), 13 मई
हिम नयन न्यूज़ /ब्यूरो/ वर्मा।

पंचायती राज बीडीसी चुनावों के तहत पंचायत समिति पट्टा के वार्ड नंबर 1 से 15 तक दाखिल नामांकन पत्रों की जांच प्रक्रिया मंगलवार को संपन्न हुई।

जांच कार्य रिटर्निंग अधिकारी एवं तहसीलदार बद्दी की देखरेख में शांतिपूर्ण ढंग से पूरा किया गया।

जारी स्क्रूटनी रिपोर्ट के अनुसार विभिन्न वार्डों से दाखिल नामांकन पत्रों की जांच के दौरान आवश्यक दस्तावेजों एवं नियमों की जांच की गई।

प्रशासन की ओर से चुनाव प्रक्रिया को निष्पक्ष एवं पारदर्शी बनाए रखने के लिए सभी औपचारिकताएं पूरी की गईं।

चुनाव अधिकारियों ने बताया कि आगामी चरणों की प्रक्रिया निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों के अनुसार तय समय पर पूरी की जाएगी। वहीं, प्रत्याशियों एवं समर्थकों में चुनाव को लेकर उत्साह देखा जा रहा है।