/टोल प्लाज़ा सनवारा के पास दो युवक चिट्टे सहित गिरफ्तार।

टोल प्लाज़ा सनवारा के पास दो युवक चिट्टे सहित गिरफ्तार।

सोलन (धरमपुर), 13 मई,
हिम नयन न्यूज़/ ब्यूरो/ वर्मा

सोलन जिला पुलिस की SIU टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए टोल प्लाज़ा सनवारा के समीप विशेष नाकाबंदी एवं यातायात चेकिंग के दौरान दो युवकों को चिट्टा/हेरोइन सहित गिरफ्तार किया है।

पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 5.98 ग्राम चिट्टा बरामद किया है।

पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार, यह कार्रवाई 10 मई 2026 को की गई। चेकिंग के दौरान परवाणू की ओर से आ रही एक स्कूटी को जांच के लिए रोका गया। तलाशी लेने पर स्कूटी सवार दो युवकों के कब्जे से 5.98 ग्राम चिट्टा/हेरोइन बरामद हुई।

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान विनय शर्मा (33) पुत्र रमेश शर्मा निवासी कोटला नाला, जिला सोलन तथा साहिल चौहान (33) पुत्र स्वर्गीय मुनि लाल निवासी गांव भोलारड़ा, डाकघर एवं तहसील जुब्बल, जिला शिमला, हाल निवासी टैंक रोड सोलन के रूप में हुई है।

पुलिस टीम ने दोनों आरोपियों को मौके पर ही गिरफ्तार कर उनके खिलाफ पुलिस थाना धरमपुर में FIR नंबर 81/2026 दिनांक 10.05.2026 के तहत धारा 21 एवं 29 NDPS एक्ट के अंतर्गत मामला दर्ज किया है। वारदात में प्रयुक्त स्कूटी को भी कब्जे में लेकर जब्त कर लिया गया है।

दोनों आरोपियों को 11 मई 2026 को माननीय न्यायालय में पेश किया गया, जहां से पुलिस ने चार दिन का रिमांड हासिल किया है। पुलिस द्वारा आरोपियों से गहन पूछताछ की जा रही है ताकि मादक पदार्थों की सप्लाई चेन और इस नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों के बारे में जानकारी जुटाई जा सके।

प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि आरोपी विनय शर्मा के विरुद्ध पुलिस थाना सदर सोलन में NDPS एक्ट के तहत पूर्व में भी एक मामला दर्ज है, जबकि दूसरे आरोपी के आपराधिक रिकॉर्ड की जांच जारी है।

पुलिस ने बताया कि मामले में आगामी जांच जारी है।