/नालागढ़ में बद्दी पुलिस द्वारा 13.32 ग्राम चिट्टा सहित तीन आरोपी गिरफ्तार।

नालागढ़ में बद्दी पुलिस द्वारा 13.32 ग्राम चिट्टा सहित तीन आरोपी गिरफ्तार।

नालागढ़ 15 मई,
हिम नयन न्यूज/ ब्यूरो/ वर्मा

जिला पुलिस बद्दी द्वारा नशा तस्करों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत नालागढ़ क्षेत्र में दो अलग-अलग मामलों में कुल 13.32 ग्राम चिट्टा/हेरोइन बरामद कर तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है।

बद्दी पुलिस की स्पेशल सेल एक्स टीम ने हिमुड़ा कॉलोनी गांव रड़ियाली, नालागढ़ में एक किराये के कमरे में गोविन्द शर्मा निवासी वार्ड नंबर 4 नालागढ़ तथा जसप्रीत सिंह निवासी वार्ड नंबर 2 नालागढ़ को 6.24 ग्राम चिट्टा/हेरोइन,के साथ गिरफ्तार किया है।


आरोपियों की तलाशी के दौरान कमरे से 6.24 ग्राम चिट्टा/हेरोइन, एक डिजिटल तराजू तथा 1950 रुपये नकद बरामद किए गए।

पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ थाना नालागढ़ में ND&PS Act के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

उधर दूसरे मामले में पुलिस चौकी जोघों की टीम ने अन्दरोला क्षेत्र में कार्रवाई करते हुए हरमिन्द्र सिंह निवासी गांव अन्दरोला उपरला, डा. पंजैहरा, तहसील नालागढ़ को गिरफ्तार किया।

पुलिस के अनुसार आरोपी को अन्दरोला पुल के समीप काबू किया गया। पुलिस को देखकर आरोपी ने अपनी जेब से एक पाउच और नकदी सड़क पर फेंक दी।

मौके पर बरामद पाउच की जांच में 7.08 ग्राम चिट्टा/हेरोइन बरामद हुई। इसके अलावा आरोपी के कब्जे से 7220 रुपये नकद भी बरामद किए गए।

पुलिस ने आरोपी के खिलाफ थाना नालागढ़ में ND&PS Act के तहत मामला दर्ज कर आगामी जांच शुरू कर दी