/नालागढ़ में छह ग्राम पंचायतें निर्विरोध चुनी गईं।

नालागढ़ में छह ग्राम पंचायतें निर्विरोध चुनी गईं।

शिमला (नालागढ़)15 मई,
हिम नयन न्यूज़/ब्यूरो/ वर्मा

निर्वाचन अधिकारी एवं उपमंडलाधिकारी नरेंद्र अहलूवालिया ने जानकारी देते हुए बताया कि पंचायती राज चुनाव-2026 के तहत नालागढ़ उपमंडल की छह ग्राम पंचायतों में निर्विरोध निर्वाचन संपन्न हुआ है।

उन्होंने बताया कि ग्राम पंचायत भोगपुर, मनलोग कलां, लेही, नंदपुर, बह तथा मलेहनी में सभी प्रतिनिधि निर्विरोध चुने गए हैं। इसके अतिरिक्त पंचायत समिति सदस्य पद के लिए वार्ड नंबर-16 चमदार से सावित्री देवी पत्नी रामलाल निवासी गांव सलौण, डाकघर गुनाहकलां तथा वार्ड नंबर-32 माजरा से प्रेम कौर पत्नी कपूर सिंह निवासी सैनीमाजरा को भी निर्विरोध निर्वाचित घोषित किया गया है।

निर्वाचन अधिकारी ने कहा कि नामांकन वापसी की प्रक्रिया पूर्ण होने के बाद संबंधित पंचायतों एवं वार्डों में निर्विरोध निर्वाचन की स्थिति स्पष्ट हुई।

उन्होंने इसे लोकतांत्रिक प्रक्रिया के प्रति लोगों की जागरूकता, आपसी समन्वय और सौहार्दपूर्ण वातावरण का सकारात्मक उदाहरण बताया।

उन्होंने निर्विरोध चुने गए जनप्रतिनिधियों को बधाई देते हुए आशा व्यक्त की कि सभी प्रतिनिधि पंचायतों के समग्र विकास, जनकल्याण और ग्रामीण क्षेत्रों की समस्याओं के समाधान के लिए समर्पित भाव से कार्य करेंगे।

उन्होंने यह भी कहा कि नालागढ़ उपमंडल में पंचायती राज चुनाव को निष्पक्ष, शांतिपूर्ण और पारदर्शी ढंग से संपन्न करवाने के लिए प्रशासन द्वारा सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जा रही हैं।