/नगर निकाय चुनावों में बढ़चढ़ कर मतदान करें – विनय कुमार

नगर निकाय चुनावों में बढ़चढ़ कर मतदान करें – विनय कुमार

शिमला, 15 मई ,
हिम नयन न्यूज़ /ब्यूरो /वर्मा—

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष विनय कुमार ने 17 मई को होने वाले चार नगर निगमों सहित विभिन्न नगर निकाय चुनावों में मतदाताओं से बिना किसी भय या दबाव के बढ़चढ़ कर मतदान करने की अपील की है।

उन्होंने कहा कि लोकतंत्र में प्रत्येक वोट की अपनी अहमियत होती है, जो क्षेत्र के विकास और समस्याओं के समाधान के लिए जनप्रतिनिधियों का चयन करती है।

उन्होंने सभी मतदाताओं से लोकतंत्र के इस पर्व में उत्साहपूर्वक भाग लेकर अपने मताधिकार का प्रयोग करने का आग्रह किया।

विनय कुमार ने विश्वास जताया कि चारों नगर निगमों के चुनावों में कांग्रेस शानदार जीत दर्ज करेगी।

उन्होंने कहा कि प्रदेश के नगर निकाय चुनावों में भी कांग्रेस समर्थित प्रत्याशी जीत हासिल कर प्रदेश सरकार की जनहितकारी नीतियों और निर्णयों को जन-जन तक पहुंचाने का कार्य करेंगे।