बद्दी 16 मई,
हिम नयन न्यूज़/ ब्यूरो/ वर्मा
बद्दी पुलिस द्वारा अवैध शराब बिक्री के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए भारी मात्रा में अंग्रेजी शराब बरामद की गई है। इस संबंध में पुलिस थाना बद्दी में मामला दर्ज कर आगामी जांच शुरू कर दी गई है।
पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार दिनांक 15 मई 2026 को पुलिस थाना बद्दी की टीम ने वर्धमान चौक क्षेत्र में कार्रवाई करते हुए उदयवीर पुत्र सत्यभान निवासी जिला बदायूं उत्तर प्रदेश, जो वर्तमान में वर्धमान चौक में चाय-पकौड़ा की दुकान चलाता है, के रिहायशी क्वार्टर में दबिश दी।
तलाशी के दौरान पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 252 बोतल अंग्रेजी शराब बरामद की। आरोपी शराब के संबंध में कोई वैध लाइसेंस अथवा परमिट प्रस्तुत नहीं कर सका।
पुलिस द्वारा आरोपी के खिलाफ हिमाचल प्रदेश आबकारी अधिनियम की धारा 39(1)(a) के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।







