/नालागढ़ नगर परिषद चुनाव में सुबह 9 बजे तक 17.24 प्रतिशत मतदान।

नालागढ़ नगर परिषद चुनाव में सुबह 9 बजे तक 17.24 प्रतिशत मतदान।

नालागढ़, 17 मई,
हिम नयन न्यूज़ /ब्यूरो/ वर्मा।

नगर परिषद नालागढ़ चुनाव के तहत सुबह 7 बजे से मतदान प्रक्रिया शांतिपूर्ण ढंग से जारी है। सुबह 9 बजे तक कुल 17.24 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया।

प्रशासन द्वारा जारी दो घंटे की रिपोर्ट के अनुसार सभी वार्डों में मतदान को लेकर लोगों में उत्साह देखा गया।

वार्ड नंबर 4 मेनां साहिब वाला में सबसे अधिक 21.49 प्रतिशत मतदान दर्ज हुआ, जबकि वार्ड नंबर 6 बजाजां वाला में सबसे कम 13.40 प्रतिशत मतदान हुआ। महिला मतदाताओं की भागीदारी भी बेहतर रही और कई वार्डों में महिलाओं का मतदान प्रतिशत पुरुषों के बराबर या उससे अधिक दर्ज किया गया।

नगर परिषद नालागढ़ के कुल 6962 मतदाताओं में से सुबह 9 बजे तक 1200 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग कर चुके थे। इनमें 651 पुरुष और 549 महिला मतदाता शामिल हैं।

प्रशासन की ओर से सभी मतदान केंद्रों पर सुरक्षा और आवश्यक सुविधाओं के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं।

मतदान प्रक्रिया शांतिपूर्ण और व्यवस्थित ढंग से जारी है।