/नालागढ़ नगर परिषद चुनाव में सुबह 11 बजे तक 37.66 प्रतिशत मतदान

नालागढ़ नगर परिषद चुनाव में सुबह 11 बजे तक 37.66 प्रतिशत मतदान


नालागढ़, 17 मई

नगर परिषद नालागढ़ चुनाव के दौरान मतदान को लेकर लोगों में उत्साह देखने को मिला। सुबह 7 बजे से शुरू हुई मतदान प्रक्रिया के तहत सुबह 11 बजे तक कुल 37.66 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया।

यह जानकारी रिटर्निंग ऑफिसर-कम-एसडीएम नगर परिषद नालागढ़ द्वारा जारी दो घंटे की रिपोर्ट में दी गई।
रिपोर्ट के अनुसार वार्ड नंबर 4 मियां साहिब वाला में सबसे अधिक 47.11 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया, जबकि वार्ड नंबर 5 जैनियां वाला में सबसे कम 29.85 प्रतिशत मतदान हुआ।

वार्ड नंबर 7 घाईयां वाला में 41.16 प्रतिशत तथा वार्ड नंबर 8 बस्सियां वाला में 40.51 प्रतिशत मतदान रिकॉर्ड किया गया।


नगर परिषद के कुल 6962 मतदाताओं में से 2622 मतदाताओं ने सुबह 11 बजे तक अपने मताधिकार का प्रयोग किया। इनमें 1369 पुरुष तथा 1253 महिला मतदाता शामिल रहे। पुरुष मतदान प्रतिशत 40.35 जबकि महिला मतदान प्रतिशत 35.12 दर्ज किया गया।


प्रशासन की ओर से सभी मतदान केंद्रों पर सुरक्षा और आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की गई हैं। मतदान प्रक्रिया शांतिपूर्ण ढंग से जारी है।