/नालागढ़ में दर्दनाक सड़क हादसा, एक की मौत, एक गंभीर घायल

नालागढ़ में दर्दनाक सड़क हादसा, एक की मौत, एक गंभीर घायल

नालागढ़ 17 मई,
हिम नयन न्यूज़/ब्यूरो/ वर्मा

नालागढ़ क्षेत्र में हुए एक सड़क हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद पुलिस थाना नालागढ़ में भारतीय न्याय संहिता की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।

जानकारी के अनुसार शिकायतकर्ता बलविन्द्र सिंह उर्फ विक्की निवासी गांव माजरा ने पुलिस को बताया कि उसके पिता प्रेमचन्द गांव के ही रामदेव के साथ सामान लेने गए थे। रामदेव मोटरसाइकिल चला रहा था और प्रेमचन्द पीछे बैठे थे।

जब वे खेडा बाबा की पुली के समीप पहुंचे तो मोटरसाइकिल अचानक अनियंत्रित होकर पुली के नीचे जा गिरी।

हादसे में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों की मदद से उन्हें पहले CHC नालागढ़ पहुंचाया गया, जहां से प्राथमिक उपचार के बाद GMCH-32 चंडीगढ़ रेफर किया गया।

उपचार के दौरान रामदेव ने दम तोड़ दिया, जबकि प्रेमचन्द का अस्पताल में उपचार जारी है।

पुलिस मामले की जांच कर रही है।