/पंचायत चुनावों के मद्देनज़र रामशहर पुलिस का फ्लैग मार्च

पंचायत चुनावों के मद्देनज़र रामशहर पुलिस का फ्लैग मार्च

रामशहर, 22 मई,
हिम नयन न्यूज़/ ब्यूरो /वर्मा ।

पंचायत चुनावों को शांतिपूर्ण एवं निष्पक्ष ढंग से संपन्न कराने के उद्देश्य से जिला पुलिस अधीक्षक बद्दी विनोद धीमान के दिशा-निर्देशों पर थाना रामशहर पुलिस ने चुनाव बूथों का निरीक्षण किया और फ्लैग मार्च निकाला।

थाना प्रभारी विनोद कुमार के नेतृत्व में पुलिस दल ने रामशहर बस स्टैंड से मटूली तक पैदल फ्लैग मार्च किया।

इस दौरान पुलिस कर्मियों को चुनावी प्रक्रिया के दौरान सतर्कता बरतने तथा कानून-व्यवस्था बनाए रखने के संबंध में आवश्यक निर्देश भी दिए गए।

थाना प्रभारी विनोद कुमार ने बताया कि पंचायत चुनाव लोकतंत्र की सबसे महत्वपूर्ण स्थानीय प्रक्रिया है और इसे शांतिपूर्ण वातावरण में संपन्न करवाने के लिए पुलिस पूरी तरह मुस्तैद एवं सतर्क है। उन्होंने कहा कि चुनाव के दौरान किसी भी प्रकार की अव्यवस्था या कानून-व्यवस्था भंग करने के प्रयासों से सख्ती से निपटा जाएगा।

पुलिस प्रशासन ने आम जनता से भी चुनाव के दौरान शांति बनाए रखने, अफवाहों से दूर रहने तथा निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण मतदान में सहयोग करने की अपील की है।