/राष्ट्रीय नारी शक्ति संगठन ने विभिन्न राज्यों के लिए राज्य समन्वयकों की नियुक्ति की।

राष्ट्रीय नारी शक्ति संगठन ने विभिन्न राज्यों के लिए राज्य समन्वयकों की नियुक्ति की।

नई दिल्ली 21 मई,
हिम नयन न्यूज/ ब्यूरो/ वर्मा।

महिला सशक्तिकरण एवं सामाजिक जागरूकता के क्षेत्र में कार्यरत राष्ट्रीय नारी वो शक्ति संगठन ने देश के विभिन्न राज्यों एवं क्षेत्रों के लिए नए राज्य समन्वयकों (State Coordinators) की नियुक्ति की घोषणा की है।

संगठन द्वारा जारी सूची में हिमाचल प्रदेश, राजस्थान, उत्तर प्रदेश, तमिलनाडु, गुजरात, उत्तराखंड, बिहार, गोवा, झारखंड, आंध्र प्रदेश, ओडिशा, पश्चिम बंगाल तथा अन्य क्षेत्रों के प्रतिनिधियों को जिम्मेदारी सौंपी गई है।

संगठन का कहना है कि इन नियुक्तियों का उद्देश्य राज्यों में महिला सशक्तिकरण कार्यक्रमों को मजबूत करना, सामाजिक जागरूकता अभियान चलाना तथा महिलाओं से जुड़े मुद्दों को प्रभावी ढंग से उठाना है।

नव नियुक्त समन्वयक अपने-अपने क्षेत्रों में संगठन की गतिविधियों का संचालन करेंगे और स्थानीय स्तर पर महिला कल्याण योजनाओं को बढ़ावा देने में सहयोग करेंगे।

संगठन के पदाधिकारियों ने सभी नियुक्त समन्वयकों को बधाई देते हुए उम्मीद जताई कि उनके नेतृत्व में संगठन का जनसंपर्क और सामाजिक कार्यों का दायरा और अधिक विस्तृत होगा। साथ ही महिला अधिकारों, शिक्षा, स्वास्थ्य एवं आत्मनिर्भरता से जुड़े अभियानों को नई गति मिलेगी।

इस घोषणा के साथ संगठन ने देशभर में अपने नेटवर्क को और मजबूत करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाया है।