सोलन(धर्मपुर), 23 मई,
हिम नयन न्यूज़/ ब्यूरो /वर्मा।
सोलन जिले के पुलिस थाना धर्मपुर की टीम ने अवैध शराब तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए एक व्यक्ति के कब्जे से 60 बोतल देसी शराब बरामद की है। इस संबंध में थाना धर्मपुर में एफआईआर संख्या 88/2026 दिनांक 21 मई 2026 के तहत हिमाचल प्रदेश आबकारी अधिनियम की धारा 39(1)(A) के अंतर्गत मामला दर्ज किया गया है।
पुलिस के अनुसार गश्त के दौरान गुप्त सूचना मिली थी कि हेत राम नामक व्यक्ति अपनी गाड़ी में अवैध शराब लेकर जा रहा है। सूचना के आधार पर कुमारहट्टी चौक पर नाकाबंदी कर वाहन की तलाशी ली गई।
तलाशी के दौरान वाहन से देसी शराब ब्रांड पैराडाइज संतरा की 60 बोतलें बरामद हुईं। चालक पुलिस को शराब परिवहन संबंधी कोई वैध परमिट या लाइसेंस प्रस्तुत नहीं कर सका।
पुलिस ने आरोपी हेत राम (73 वर्ष) पुत्र नंदिया राम, निवासी गांव छोबल, डाकघर कोरों, तहसील एवं जिला सोलन से पूछताछ की। पूछताछ के बाद उसे भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 35(3) के तहत पाबंद किया गया है।
पुलिस आरोपी के पूर्व आपराधिक रिकॉर्ड की भी जांच कर रही है। मामले में आगे की जांच जारी है।







