/विकास खण्ड कुनिहार में 74,873 मतदाता करेंगे मतदान, चुनाव तैयारियां पूर्ण

विकास खण्ड कुनिहार में 74,873 मतदाता करेंगे मतदान, चुनाव तैयारियां पूर्ण

सोलन( अर्की) 23 मई,
हिम नयन न्यूज़/ ब्यूरो/ वर्मा

सोलन जिले के विकास खण्ड कुनिहार में आगामी पंचायती राज चुनावों के दौरान कुल 74,873 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे।

यह जानकारी निर्वाचन अधिकारी एवं बीडीओ मनमोहन शर्मा ने दी। मतदाताओं में 37,962 पुरुष तथा 36,911 महिला मतदाता शामिल हैं।


मनमोहन शर्मा ने बताया कि चुनाव प्रक्रिया को निष्पक्ष, शांतिपूर्ण एवं सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न करवाने के लिए प्रशासन द्वारा सभी आवश्यक तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।

मतदान केंद्रों पर आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराने के साथ-साथ चुनाव कर्मियों को भी आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए गए हैं।


उन्होंने मतदाताओं से लोकतांत्रिक प्रक्रिया में बढ़-चढ़कर भाग लेने तथा अपने मताधिकार का अवश्य प्रयोग करने की अपील की। प्रशासन ने मतदान के दौरान सुरक्षा एवं व्यवस्था बनाए रखने के लिए भी व्यापक प्रबंध किए हैं।