सोलन (नालागढ़), 26 मई ,
हिम नयन न्यूज़/ ब्यूरो/वर्मा
पंचायती राज संस्थाओं के प्रथम चरण के मतदान में नालागढ़ विधानसभा क्षेत्र के मतदाताओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। दोपहर 1 बजे तक क्षेत्र में कुल 61.64 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया। मतदान केंद्रों पर सुबह से ही मतदाताओं की लंबी कतारें देखने को मिलीं और महिला मतदाताओं की भागीदारी भी उल्लेखनीय रही।
विधानसभा क्षेत्र की विभिन्न ग्राम पंचायतों में मतदान प्रतिशत इस प्रकार रहा:
नालागढ़-1 – 69%
दभोटा – 59%
रामशहर – 51%
बरूणा – 67%
बद्दी क्षेत्र – 53%
जोघों – 62%
किशनपुरा कलां – 58%
प्रशासन द्वारा सभी मतदान केंद्रों पर सुरक्षा एवं आवश्यक सुविधाओं की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित की गई है। निर्वाचन अधिकारियों ने मतदाताओं से अधिक से अधिक संख्या में मतदान कर लोकतंत्र को मजबूत बनाने की अपील की है।
दोपहर बाद भी मतदान केंद्रों पर मतदाताओं की आवाजाही जारी रही और अंतिम मतदान प्रतिशत में और वृद्धि होने की संभावना जताई जा रही है।







