/नालागढ़ विकास खंड पंचायत चुनाव परिणाम 2026 घोषित

नालागढ़ विकास खंड पंचायत चुनाव परिणाम 2026 घोषित

सोलन (नालागढ़) 27 मई,
हिम नयन न्यूज़/ब्यूरो/वर्मा

नालागढ़ विकास खंड की विभिन्न ग्राम पंचायतों के चुनाव परिणाम 26 मई 2026 को घोषित कर दिए गए। कई पंचायतों में प्रधान और उपप्रधान पदों पर नए जनप्रतिनिधि चुने गए हैं, जबकि कुछ पंचायतों में निर्विरोध निर्वाचन भी हुआ।

चुनाव परिणामों के बाद विजयी उम्मीदवारों के समर्थकों में उत्साह का माहौल देखने को मिला।

मुख्य पंचायतों के परिणाम इस प्रकार हैं:

मलौण पंचायत से हरी कृष्ण प्रधान तथा संजीव कुमार उपप्रधान निर्वाचित हुए।

धरमाणा पंचायत में दक्षा देवी प्रधान और महंत सिंह उपप्रधान चुने गए।

मटूली पंचायत से निर्मला देवी प्रधान तथा अनिल कुमार उपप्रधान बने।

पोले दा खाला पंचायत में कमलेश कुमारी ने प्रधान पद पर जीत दर्ज की,

जबकि अनिल कुमार उपप्रधान चुने गए।

जखाड़ी पंचायत से रत्ना देवी प्रधान और जीत सिंह उपप्रधान निर्वाचित हुए।

सरौर पंचायत में अंजना शर्मा प्रधान तथा सरबन उपप्रधान बने।

चडोग पंचायत से रेमना देवी प्रधान और जोगिंदर सिंह उपप्रधान चुने गए।

रिया पंचायत में बलजीत कौर प्रधान तथा भगत सिंह उपप्रधान निर्वाचित हुए।

कोटला कलां पंचायत से कुलतार सिंह प्रधान और नरिंद्र सिंह उपप्रधान बने।

सौर पंचायत में रमेश चंद प्रधान तथा कृपाल सिंह उपप्रधान चुने गए।

इसके अतिरिक्त बघेरी, बारियां, गागूवाल, रामशहर, बगलैहड़, मंझोली, कुंडलू, बरूणा, किरपालपुर और रडियाली पंचायतों के परिणाम भी घोषित कर दिए गए हैं।

कुछ पंचायतों में वार्ड सदस्य निर्विरोध चुने गए हैं, जिससे स्थानीय स्तर पर लोकतांत्रिक प्रक्रिया को मजबूती मिली है।

चुनाव परिणाम घोषित होने के बाद विजयी उम्मीदवारों को बधाई देने वालों का तांता लगा रहा तथा कई स्थानों पर समर्थकों ने खुशी का इजहार किया।