शिमला 3 अप्रैल,
हिम नयन न्यूज /ब्यूरो /जय सिंह वर्मा
हिमाचल सरकार द्वारा आज हिमाचल सचिवालय सर्विस के तीन अधिकारियों की तैनाती के आदेश पारित किए हैं । मिली जानकारी के मुताबिक मुख्य सचिव हिमाचल प्रदेश सरकार ने आदेश जारी करते हुए नवनीत कपूर को हिमाचल प्रदेश सरकार के अतिरिक्त सचिव शिक्षा से साथ अतिरिक्त सचिव सूचना एवं पब्लिक रिलेशन हिमाचल प्रदेश सरकार के पद पर तैनात किया है जबकि श्रीमती दुर्गेश नंदिनी को स्थानांतरण करके अवर सचिव प्रिंटिंग एवं स्टेशनरी हिमाचल प्रदेश सरकार शिमला लगाया गया है जो कुलतर सिंह राणा को कार्यभार मुक्त करेगी आदेशो के अनुसार इसी तरह अनिल कपूर एच पी एस एस केडर में प्रमोट करके उन्हें अवर सचिव शिक्षा के पद पर तैनाती दी गई है यह नियुक्तियां व स्थानान्तरण तुरंत प्रभाव से लागू होगे ।










